लाइव न्यूज़ :

कबाब से कैफे तकः जामा मस्जिद इलाके में खान-पान का नया कलेवर

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:17 IST

Open in App

(मनीष सैन)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद इलाके की प्रसिद्ध गलियों में, जहां एक ओर धीमी आंच पर पकी हुई निहारी और भुने हुए तंदूरी चिकन की सुगंध इन गलियों को खाने के शौकीन लोगों से गुलजार रखती है, वहीं अब लोग इन गलियों में गार्लिक ब्रेड और पिज्जा के साथ कॉफी का आनंद भी ले सकते हैं।

राजधानी में 17वीं शताब्दी में निर्मित जामा मस्जिद और उसके आस-पास का इलाका दिल्लीवासियों के लिए ही नहीं बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। वे लोग जो व्यंजनों के जायके का आनंद लेने के साथ इतिहास में रूचि रखते हैं, उन लोगों के लिए दिल्ली में इससे बेहतर जगह संभवत: कोई और नहीं हो सकती।

वैश्वीकरण के इस दौर में लोगों की इच्छाएं और रूचियां काफी बदल गयी हैं। इसको देखते हुए पुरानी दिल्ली की इन गलियों में अब शानदार मुगलई व्यंजन परोसने वाली कबाब और अन्य प्रकार की दुकानों के अलावा नये-नये कैफे भी खुल रहे हैं। युवा उद्यमियों और शेफों ने इस दिशा में नयी शुरुआत की है और पुरानी दिल्ली को एक वैश्विक और नया रंग देने की कोशिश की है।

पुरानी दिल्ली के दिल में एक नये कलेवर वाले कैफे की तलाश एबोनी कैफे के साथ समाप्त होती है, जो जामा मस्जिद के गेट नंबर तीन से केवल चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। मेनू में कैपीचिनो, अमेरिकानो, लैटेस और नियपोलिटन पिज्जा के साथ, एबोनी कैफे के सद्दाम खान ने दुनिया भर में शीरमल,कबाब,निहारी और कोरमा के लिए विख्यात क्षेत्र को एक नया रंग देने की कोशिश की है।

इंग्लैंड में पढ़ाई पूरी करने के बाद 2011 में देश लौटे सद्दाम खान का कहना है कि उन्होंने पुरानी दिल्ली में एक कैफे की जरुरत महसूस की, जहां युवा कॉफी का मजा लेते हुए गप्पे मार सकें। उन्होंने कहा कि इससे पहले पुरानी दिल्ली के युवाओं को इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय अथवा कमला नगर जाना पड़ता था, जो यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन, अब ऐसा नहीं है।

खान ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ पुरानी दिल्ली में इस तरह की कोई जगह नहीं थी, इसलिए हम कुछ अलग और नया करना चाहते थे। मैं यहां के लोगों के लिए कुछ ऐसा करना चाहता था, ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े।“

खान की तरह कुछ अन्य लोगों ने भी पुरानी दिल्ली की पहचान को एक नया कलेवर देने की कोशिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित