लाइव न्यूज़ :

मुंबई में आठ फरवरी से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई: बीएमसी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:32 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच मुंबई में आठ फरवरी से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 36.38 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी।

निकाय अधिकारियों ने कहा कि लोगों की लापरवाही, लोकल ट्रेनों में आम जनता को यात्रा करने की अनुमति देना और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के खुलने से कोविड-19 के मामले बढ़े हैं।

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, देश की वित्तीय राजधानी में आठ फरवरी को कोविड-19 के 5,335 मरीज उपचाराधीन थे और यह संख्या बढ़कर रविवार को 7,276 हो गई।

गौरतलब है कि आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के मामलों में वृद्धि की दर का औसत आठ फरवरी को सबसे कम (0.12 प्रतिशत) था और संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की दर सर्वाधिक (574 दिन) थी।

वर्तमान में मुंबई में संक्रमण के मामलों की वृद्धि दर 0.20 प्रतिशत है और मामले 346 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है लेकिन महामारी से होने वाली मौत की संख्या कम है।

बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार रोजाना सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में फरवरी के दूसरे सप्ताह से वृद्धि देखने को मिल रही है।

बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश ककनी ने कहा कि जैसे ही प्रतिबंधों में ढील दी गई, मॉल, रेस्तरां, पब, क्लब और विवाह आयोजनों तथा अन्य समारोहों में भीड़ बढ़ने लगी जिसके कारण संक्रमण के मामले भी बढ़े।

उन्होंने कहा, “बहुत से लोग ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे कोविड-19 का खतरा नहीं है। वह सार्वजनिक स्थलों पर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस