लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 28 दिसंबर से कांग्रेस किसान संवाद कार्यक्रम चलाएगी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:02 IST

Open in App

जयपुर, 25 दिसंबर कांग्रेस के स्‍थापना दिवस, 28 दिसंबर, से पार्टी की प्रदेश इकाई राज्य में किसान संवाद कार्यक्रम चलाएगी और इसके तहत केंद्र के नये कृषि कानूनों की कथित खामियों से किसानों को अवगत कराएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर से राज्‍य भर में किसान संवाद कार्यकम चलाएगी।’’

उन्‍होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता किसानों को घर-घर जाकर केंद्र के तीन काले (कृषि) कानूनों के बारे में अवगत कराएंगे।

उन्होंने राज्‍य में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर यहां मीडिया संवाद में कहा, ‘‘ हम 28 दिसंबर से ‘जय जवान जय किसान’ नारा बोलते हुए किसानों के साथ किसान संवाद कार्यक्रम चलाएंगे और किसानों के साथ खड़े होकर उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि कांग्रेस पार्टी इस संकट के समय में, केंद्र की (नरेंद्र) मोदी सरकार के अत्याचार के समय में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण