लाइव न्यूज़ :

अगस्त क्रांति दिवस से कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान

By भाषा | Updated: August 5, 2021 00:04 IST

Open in App

लखनऊ,चार अगस्त महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, जंगलराज, किसानो की समस्याओं, महंगी बिजली ,गन्ना किसानों के बकाए को लेकर अगस्त क्रांति दिवस से कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चलाएगी जिसके अंतर्गत प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मार्च निकाले जायेंगे एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों द्वारा क्रांति का बिगुल बजाया गया था उस दिन से कांग्रेस “भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान“ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर नौ एवं 10 अगस्त को मार्च निकालेगी और प्रदर्शन करेगी।

लल्लू ने कहा कि आज भाजपा के कुशासन से उत्तर प्रदेश का हर वर्ग दुखी है, निराश है, हताश है, आवारा जानवर से किसान परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर है, किसानों के लिए खाद, डीजल, बिजली मंहगी मुसीबत बन चुकी है ,सरकार पर गन्ना किसानों का 14 हजार करोड़ से अधिक का बकाया है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, इसके दमनकारी रवैये के खिलाफ, किसान नौजवान, गरीब की आवाज को लेकर पूरे प्रदेश में 9 और 10 अगस्त को आंदोलन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र