लाइव न्यूज़ :

एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकेंगे : सरकार

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के पात्र होंगे ।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया कि अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवाने के पात्र होंगे ।

गौरतलब है कि पहले 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग टीका लगवाने के पात्र थे । अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकेंगे ।

जावड़ेकर ने लोगों से कोविड-19 रोधी टीके की खुराक के लिये पंजीकरण कराने और टीका लगवाने की अपील की ।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय किया कि टीके की दूसरी खुराक डाक्टरों की सलाह पर चार से आठ सप्ताह के बीच ली जा सकती है ।

पूर्व में दूसरी खुराक चार से छह सप्ताह के बीच लेने की अनुमति दी गई थी लेकिन अब वैज्ञानिकों ने कहा है कि चार से आठ सप्ताह के बीच दूसरी खुराक लेने के बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं ।

जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने टीकाकरण अभियान पर भी चर्चा की जो तेज गति से चल रहा है और अच्छी प्रगति हुई है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ कार्यबल और वैज्ञानिकों की सलाह और आज चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के पात्र होंगे । ’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज तक पूरे देश में कोरोना रोधी टीके की 4 करोड़ 85 लाख खुराक दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले 24 घंटों में कोविड-19 रोधी टीके की रिकॉर्ड 32.5 लाख खुराक दी गई है। टीका देने का काम देश में तेजी से चल रहा है। भारत मे वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।’’

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी और सबसे पहले डाक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया । इसके बाद कोविड के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीकाकरण अभियान के तहत लाया गया ।

एक मार्च को अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह