लाइव न्यूज़ :

वृंदावन की एक पॉश कॉलोनी से बदमाशों ने आठ लाख रूपये के जेवर लूट लिये

By भाषा | Updated: January 3, 2021 01:16 IST

Open in App

मथुरा, दो जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन की एक पॉश कॉलोनी में शनिवार को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को बंधक बनाकर आठ लाख रुपए से ज्यादा कीमत के जेवर एवं 50 हजार रुपए की नकदी लूट ली।

पुलिस के अनुसार ओमैक्स सिटी के टॉवर गोविंदा 2 ब्लॉक ‘आई’ के फ्लैट नंबर 101 में सीमा चावला दोपहर में अकेली थीं। उसी दौरान दो बदमाश उनके फ्लैट में घुस आए और उन्होंने तमंचे से महिला को डरा-धमकाकर अलमारी की चाबी ले ली, जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने सिर पर तमंचे की बट मारकर महिला को घायल कर दिया और रस्सी से हाथपांव बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया।उस वक्त महिला के पति सतीश चावला के बैंक गये थे।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने अलमारी से नकद जेवर, कीमती मोबाइल फोन और महिला द्वारा पहने हुए जेवर भी उतरवाकर लूट लिए और फिर वे रफूचक्कर हो गए। उसी बीच सतीश चावला आए तो उन्होंने अपने ब्लॉक से निकलकर दो युवकों को मोटर साइकिल से भागते देखा।

पुलिस ने बताया कि सतीश चावला के अनुसार बदमाश करीब आठ लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात और 50 हजार की नकदी व अन्य सामान लूट ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया।

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया, दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इन्हें पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं