लाइव न्यूज़ :

लेनदेन की जांच से भयभीत होकर राज मिस्त्री ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:20 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 30 दिसंबर शाहजहांपुर जिले में एक बैंक खाते से हुए लाखों रुपये के लेनदेन की जांच से कथित तौर पर भयभीत होकर एक राज मिस्त्री ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि खुटार कस्बे में रहने वाले राज मिस्त्री रामाशीष (45) ने बुधवार शाम अपने घर में कमरे में लगे कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने मृतक की पत्नी प्रमिला देवी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि खुटार स्थित एक्सिस बैंक शाखा के प्रबंधक तथा एक कर्मचारी रामाशीष के घर पर गए और पूछा कि 2015 से लेकर 2019 तक आपके खाते में लाखों का लेनदेन हुआ है अब लेनदेन क्यों नहीं हो रहा है। तब उसने खाते को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि वह राज मिस्त्री है और उसने कभी खाता नहीं खुलवाया है।

सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद बैंक प्रबंधक ने रामाशीष का फोटो खींच लिया तथा उसका आधार कार्ड मांगा। यह भी आरोप है कि 28 दिसंबर को बैंक प्रबंधक तथा उनके कर्मचारी ने रामाशीष को बाजार में रोककर धमकाया जिसके चलते भयभीत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि किसी गल्ला माफिया ने क्रय केंद्रों पर गेहूं धान के लिए रामाशीष के नाम से फर्जी खाता खुलवाया और भुगतान लेने के बाद उसे आगे नहीं चलाया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos