लाइव न्यूज़ :

1971 में भारत की ओर से बांग्लादेश को मान्यता देने की याद में मनाया जाएगा 'मैत्री दिवस’

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारत की ओर से 1971 में बांग्लादेश को मान्यता देने की याद में छह दिसंबर को ‘मैत्री दिवस' मनाया जाएगा। यह 18 अन्य देशों में भी मनाया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च में बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे जहां उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की थी और यह तय हुआ था कि इस दिन को मैत्री दिवस के तौर पर मनाया जाए।

बांग्लादेश की मुक्ति से 10 दिन पहले भारत ने छह दिसंबर 1971 को बांग्लादेश को मान्यता दे दी थी। भारत उन पहले मुल्कों में था जिसने बांग्लादेश के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मैत्री दिवस ढाका और दिल्ली के अलावा 18 देशों में मनाया जा रहा है।

उसने कहा कि ये देश बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंडोनेशिया, रूस, कतर, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, मलेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका हैं।

मैत्री दिवस का आयोजन भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता का प्रतिबिंब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos