लाइव न्यूज़ :

उधार वापस मांगने पहुंची महिला के साथ दिवंगत पति के दोस्तों ने किया सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:40 IST

Open in App

जींद, 20 मार्च दिल्ली उधार वापस मांगने यहां आयी एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है ।पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ आरोपियों ने कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसे नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए।

सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

महिला की शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गयी थी और जिले के ढाकल गांव के पाल सिंह के पास उसके पति का कुछ रुपया उधार था, पाल सिंह ने 19 मार्च को महिला को फोन कर गांव ढाकल से राशि ले जाने के बारे में कहा।

उन्होंने बताया कि शाम को जब वह रुपये लेने पहुंची तो पाल सिंह एवं उसके तीन अन्य दोस्तों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया ।

उन्होंने बताया कि देर रात आरोपित उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीडि़ता ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में अवगत करवाया, जिसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवा गांव ढाकल निवासी पाल, रामदिया, हिम्मत और भोपाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!