लाइव न्यूज़ :

शराब पीने के दौरान मनमुटाव होने पर दोस्तों ने चाकू मारकर युवक की हत्या की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 00:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में दिवाली की रात शराब पीने के दौरान मनमुटाव होने पर 22 वर्षीय एक युवक की उसके दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उन्हें बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे घटना के बारे में सूचना मिली। मृतक की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गयी, जिसके चलते प्रकाश पर उसके दोस्तों ने चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी मुकेश और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे