लाइव न्यूज़ :

ठाणे में झगड़े के बाद दोस्त ने आदतन अपराधी की जान ली

By भाषा | Updated: October 18, 2021 10:35 IST

Open in App

ठाणे, 18 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में किसी बात पर झगड़े के बाद 28 वर्षीय आदतन अपराधी की कथित तौर पर उसके दोस्त ने हत्या कर दी।

वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लोकमान्य नगर में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को दोनों शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी सुबिजीत बाग (27) ने अपने दोस्त रोहन सोलंकी पर एक धारदार हथियार से कथित तौर हमला कर दिया। सोलंकी का आपराधिक इतिहास रहा है।

उन्होंने बताया कि सोलंकी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि सुबिजीत बाग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाग का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया