लाइव न्यूज़ :

वैष्णोदेवी के मार्ग में एफआरआईडी आधारित निगरानी प्रणाली शुरू

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:31 IST

Open in App

जम्मू, 10 अगस्त त्रिकुटा की पहाड़ियों पर माता वैष्णो देवी मंदिर जाने के मार्ग में अपनी सेवा देने वाले भारवाहकों, खच्चर मालिकों एवं पालकी सेवा प्रदाताओं के लिए निगरानी प्रणाली पर आधारित रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान उपकरण (एफआरआईडी) से लैस सत्यापन कियोस्क शुरू किया गया है।

यह व्यवस्था सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखकर की गयी है क्योंकि हर साल एक करोड़ श्रद्धालु इस तीर्थस्थल पर आते हैं। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रमेश कुमार ने यह कियोस्क शुरू किया है ताकि कोई अवैध या अनाधिकृत संचालक इस मार्ग पर कार्यरत न हो।

कुमार ने कहा, ‘‘ यह प्रणाली न केवल असली संचालकों के सत्यापन और टट्टूओं, पिट्ठुओं और पालकी वालों की आवाजाही की निगरानी में सुधार लाती है बल्कि संपूर्ण सुरक्षा उपायों को दुरुस्त भी करती है। ’’

उन्होंने कहा कि यह इस मायने में भी काफी अहम है कि किसी आपात स्थिति में धर्मस्थल एवं स्थानीय प्रशासन को इससे समय पर मदद पहुंचाने में मदद मिलेगी।

ये सत्यापन कियोस्क स्मार्ट कार्ड रीडर से जुड़े हैं जिनका संबंध बायोमैट्रिक सूचनाओं, संपर्क सूत्र, पंजीकरण क्रमांक जैसे व्यक्तिगत पहचान एवं सूचनाओं के लिए एमआईएस सर्वर से होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह