लाइव न्यूज़ :

घाटी में ताजा बर्फबारी से श्रीनगर में हवाई यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:54 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ जनवरी कश्मीर घाटी में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में ताजा बर्फबारी की वजह से शनिवार को कई विमानों का परिचालन रद्द करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे के रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण विमानों के परिचालन में बाधा आ रही है।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘श्रीनगर हवाई अड्डे पर अब तक विमानों का परिचालन नहीं हो सका है। कम से कम सात उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।’’

उन्होंने बताया कि विमानों के परिचालन का समय आगे बढ़ाया गया है। अधिकारी ने बताया कि रनवे पर दोपहर दो बजे तक विमानों का परिचालन नहीं हो सकता है।

उन्होंने बताया, ‘‘रनवे से बर्फ हटाने वाली टीम काम पर लगी हुई है और जैसे ही रनवे परिचालन के लिए उपलब्ध हो जाएगा, मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सेवा बहाल कर दी जाएगी।’’

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति का पता संबंधित एयरलाइनों से लगाते रहें।

इससे पहले लगभग चार दिनों तक हवाई यातायात ठप रहने के बाद बृहस्पतिवार को ही विमानों का परिचालन शुरू हुआ था। शनिवार सुबह में श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में बर्फबारी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो