लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 12:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 जनवरी कश्मीर घाटी में श्रीनगर समेत अन्य इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। इस महीने घाटी में तीसरी बार बर्फबारी हुई है और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले कश्मीर में तीन जनवरी से लगातार चार दिन तक भारी बर्फबारी हुई थी। वहीं नौ जनवरी को मध्यम बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में करीब 10 इंच तक बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा में तीन इंच तथा दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में एक सेमी और श्रीनगर में 0.2 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी और जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में भी बर्फबारी की खबरें हैं। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के जवाहर सुरंग के दोनों हिस्सों में भी बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि यातायात गतिविधि जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, श्रीनगर हवाईअड्डे पर सुबह रनवे पर बर्फ जमा होने से विमानों का परिचालन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग ने यहां बताया कि कश्मीर के मैदानी इलाकों और जम्मू के पर्वतीय इलाकों में रविवार दोपहर तक हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। वहीं जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

विभाग ने बताया कि घाटी के दूरदराज इलाकों खास तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने कहा कि इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

घाटी में आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है और घाटी के ज्यादातर स्थानों पर कल रात का तामपान इस मौसम के हिसाब से सामान्य दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि गुलमर्ग में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर अभी चिल्लई-कलां की चपेट में है। यह 40 दिन की अवधि है, जिसमें कड़ाके की सर्दी पड़ती है और घाटी शीत लहर की चपेट में होती है तथा तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। ऐसी स्थिति में यहां के जलाशयों और जल पाइपलाइन में पानी जमने लगता है। वहीं इस अवधि में बर्फबारी की संभावना खास तौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्वाधिक होती है। चिल्लई-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर