लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:10 IST

Open in App

शिमला, 24 नवंबर हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिमला मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि कल्पा में 9.6 सेंटीमीटर, खादराला में छह सेंटीमीटर, केलांग में तीन सेंटीमीटर और शिल्लारी में एक सेंटीमीटर हिमपात हुआ।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मनाली, निचार, भरमौर, जुब्बल , वांगटू और सियोबाग समेत कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की वर्षा हुई।

सिंह ने बताया कि इस बीच लाहौल एवं स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग पारा शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। उनके अनुसार किन्नौर के कल्पा में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा।

उन्होंने बताया कि डलहौजी, मनाली और कुफरी में क्रमश: 0.9, 1.2 और 2.4 डिग्री न्यूनतम तापमान था। शिमला में पारा 6.3 डिग्री तक लुढ़क गया।

सिंह ने बताया कि राज्य में सर्वाधिक तापमान 21 डिग्री सेल्सियस उना में दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने 25 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश एवं हिमपात को लेकर 'येलो' मौसम चेतावनी जारी की है।

मौसम चेतावनियों में 'येलो' सबसे कम खतरनाक स्तर की चेतावनी है, जो अगले कुछ दिनों में गंभीर मौसम को इंगित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos