लाइव न्यूज़ :

स्वामी के खिलाफ टिप्पणी पर नयी याचिका दायर की जाए :उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: November 24, 2021 21:00 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने दिवंगत आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी के वकीलों को एक विशेष एनआईए अदालत द्वारा उनके खिलाफ एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में की गई टिप्पणी के सिलसिले में बुधवार को एक नयी याचिका दायर करने को कहा।

न्यायमूर्ति नितिन जामदार और न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की खंड पीठ स्वामी के वकील एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मिहिर देसाई द्वारा जमशेदपुर जेसुइट प्रोविंस (जेजेपी) की ओर से दायर एक अंतरिम अर्जी पर सुनवाई कर रही है।

जेजेपी ने अनुरोध किया है कि पादरी और स्वामी के सहयोगी फादर फ्रेजर मैसकारेनहास को वाद के लिए उनका निकट परिजन माना जाए।

देसाई ने कहा कि वे मामले से स्वामी का नाम हटवाना चाहते हैं।

मामले में सुनवाई शुरू होने का इंतजार करते हुए पांच जुलाई को एक निजी अस्पताल में स्वामी की मृत्यु हो गई थी।

इससे पहले, मार्च में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के मामलों के लिए शहर की एक विशेष अदालत ने स्वामी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया साक्ष्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग