लाइव न्यूज़ :

फ्रांस का युद्धपोत भारतीय नौसेना के साथ 12 दिन का अभ्यास पूरा कर भारत से रवाना हो गया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली,एक दिसंबर फ्रांस का युद्धपोत ‘एफएस शेवालियर पॉल’ भारतीय नौसेना के साथ 12 दिन का व्यापक अभ्यास पूरा करने के बाद भारत से रवाना हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह युद्धपोत अरब सागर में भारतीय नौसेना पोत कोलकाता के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का हिस्सा था।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि इस अभ्यास में भारत की ओर से समुद्री गश्त विमान और मिग 29के लड़ाकू विमान ने भी हिस्सा लिया। फ्रांस का पोत मंगलवार को कोच्चि बंदरगाह से रवाना हुआ।

उन्होंने बताया ,‘‘इस अभ्यास का मकसद साथ में काम करने की क्षमता को बढ़ाना,आपसी समझ को बढ़ाना और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सर्वक्षेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान प्रदान है।’’

अधिकारी ने कहा कि इस दौरान उन्नत समन्वित पनडुब्बी रोधी युद्धक अभ्यास, हथियारों से गोलीबारी के साथ ही सतह और हवाई रोधी अभ्यास तथा अन्य प्रकार के अभ्यास किए गए।

दोनों देशों की नौसेनाएं समय समय पर द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास करती हैं।

कमांडर मधवाल ने कहा,‘‘ इस वर्ष दोनों नौसेनाओं ने वरुण-21और बहुपक्षीय अभ्यास ला पेरोउस सहित पांच समुद्र अभ्यास किए हैं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ये अभ्यास समुद्री स्वतंत्रता और खुले और समावेशी हिंद प्रशांत तथा नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता संबंधी साझेदार नौसेनाओं के तौर पर साझा मूल्यों को रेखांकित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए