लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के कारण यूपी के महाराजगंज में फंसा फ्रांसीसी परिवार

By भाषा | Updated: April 16, 2020 21:26 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सड़क रास्ते से यात्रा पर निकले फ्रांस के एक परिवार को महाराजगंज के सिंघौरा गांव में रूकने पर मजबूर होना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के टोलोस शहर के रहने वाले पल्लारेज पैट्रिस, उनकी पत्नी वर्जीनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा पुत्र टॉम फरवरी से यात्रा पर निकले थे।जब वे नेपाल की सीमा में प्रवेश करने वाले थे तभी लॉकडाउन प्रारंभ हो गया और सीमायें सील कर दी गयीं।

गोरखपुर: सड़क रास्ते से यात्रा पर निकले फ्रांस के एक परिवार को लॉकडाउन के चलते महाराजगंज के सिंघौरा गांव में रूकने पर मजबूर होना पड़ा है। यह परिवार फरवरी से अपने चारपहिया वाहन से यात्रा पर निकला था लेकिन जब ये नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाले थे तो उन्हें कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में महाराजगंज जिले में रोक लिया गया। प्रशासन ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और ये सभी स्वस्थ पाये गये। 

नौतनवा के एसडीएम जसवीर सिंह ने बताया कि फ्रांस के टोलोस शहर के रहने वाले पल्लारेज पैट्रिस, उनकी पत्नी वर्जीनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा पुत्र टॉम फरवरी से यात्रा पर निकले थे। जब वे नेपाल की सीमा में प्रवेश करने वाले थे तभी लॉकडाउन प्रारंभ हो गया और सीमायें सील कर दी गयीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद इन्हें लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के निकट गांव के एक मंदिर में ठहरा दिया गया। सिंह के अनुसार प्रशासन इन्हें खाने-पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है और उनकी जांच भी कराई गयी जिसमें वे स्वस्थ पाये गये। 

सिंह के अनुसार प्रशासन इन लोगों को किसी बेहतर जगह ठहराने की कोशिश कर रहा था लेकिन इन लोगों ने कहा कि वे जंगल के निकट इस मंदिर में ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं। महाराजगंज के जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि इस बारे में फ्रांस के दूतावास को बता दिया गया है और उन्होंने इनकी वीजा अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि हम फ्रांसीसी परिवार का पूरा ख्याल रख रहे हैं और ये सब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनफ़्रांसनेपालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया