लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी दूतावास ने बिना मंजूरी मॉडर्ना के टीके खरीदे : मलिक

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास ने मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके खरीदे और नवी मुंबई स्थित अपने नागरिकों को लगाया जबकि देश में केवल तीन टीकों को ही मंजूरी दी गई है।

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने केंद्र से जानना चाहा कि ‘बिना अनुमति’ टीके को कैसे यहां रह रहे फ्रांसीसी नागरिकों एवं उनके परिजनों को लगाने की अनुमति दी गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने पूछा कि अगर फ्रांसीसी दूतावास खरीद सकता है तो केंद्र क्यों नहीं यह टीका भारत के लोगों के लिए खरीद सकता है ।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कोविशील्ड, कोवैक्सिन और स्पुतनिक-V तीन टीके हैं जिनकी मंजूरी हमारी सरकार ने भारत में दी है। मुझे मिली सूचना के मुताबिक फ्रांसीसी दूतावास ने मॉडर्ना के टीके खरीदे और नवी मुंबई में अपोलो अस्पताल की मदद से अपने नागरिकों और उनके परिजनों को लगाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सवाल है कि कैसे बिना मंजूरी वाले टीके को लगाने की अनुमति दी गई? अगर वे हासिल कर सकते हैं तो क्यों नहीं भारत सरकार हमारे नागरिकों के लिए प्राप्त कर सकती है। सरकार और स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन को स्पष्ट करना चाहिए।’’

मलिके के दावे के जवाब में भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने कहा, ‘‘उनके इस आरोप की एकदम सटीक जानकारी नहीं है। मेरी जानकारी के मुताबिक प्रत्येक दूतावास ने यहां काम कर रहे अपने कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीके की व्यवस्था की है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार राज्य में अपने लोगों का ध्यान नहीं रख रही है और गैर मुद्दे पर उंगली उठा कर समय व्यर्थ कर रही है।’’

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘ यह जनता के प्रति इस सरकार की संवेदनशीलता को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो