फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली बृहस्पतिवार को भारत पहुंचेंगी
By भाषा | Updated: December 15, 2021 23:02 IST2021-12-15T23:02:03+5:302021-12-15T23:02:03+5:30

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली बृहस्पतिवार को भारत पहुंचेंगी
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंचेंगी। उनके दौरे का मकसद पहले से ही घनिष्ठ द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि पार्ली दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और बढ़ाने के मद्देनजर शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ व्यापक वार्ता करेंगी।
अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम और भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भी बातचीत होने की संभावना है। यह 2017 के बाद से पार्ली का चौथा भारत दौरा होगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।