लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे की 28 फरवरी तक माल ढुलाई पिछले साल की तुलना में बढ़ी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च रेल मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद भारतीय रेलवे ने 28 फरवरी तक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अधिक माल ढुलाई की।

रेलवे के बयान के मुताबिक, 28 फरवरी तक भारतीय रेल ने इस वर्ष 110.217 करोड़ टन माल ढुलाई का काम किया जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के 110.21 करोड़ टन से अधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि 28 फरवरी को माल ढुलाई 50 लाख टन के पार चली गई।

बयान के मुताबिक, दैनिक आधार पर 28 फरवरी 2021 को भारतीय रेल ने 52.3 लाख टन की माल ढुलाई की जबकि पिछले वर्ष 28 फरवरी के 38.3 लाख टन की माल ढुलाई की गई यानी इस साल 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

बयान के मुताबिक, मालगाड़ियों की औसत गति फरवरी 2021 में 46.09 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में माल गाड़ियों की गति 23.01 किलोमीटर प्रति घंटा थी। 28 फरवरी को मालगाड़ियों की औसत गति 47.51 किलोमीटर प्रति घंटे थी। पिछले वर्ष इसी तिथि को मालगाड़ियों की औसत रफ्तार 23.17 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। यह दोगुनी गति से अधिक रही।

बयान में कहा गया है कि फरवरी 2021 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई से 11096.89 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की 10305.02 करोड़ रुपये की आमदनी से 7.7 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा