लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: January 17, 2021 12:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया हालांकि भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले दो दिन में हवाओं की दिशा बदलने की वजह से तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तामपान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सफदरजंग वेधशाला जहां से पूरे शहर के प्रतिनिधि आंकड़ें मिलते हैं, वहां रविवार सुबह तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएं बह रही है जो बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले अधिक सर्द नहीं होती हैं।

उन्होंने कहा, इसलिए अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तामपान में कुछ वृद्धि होने की उम्मीद है व सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में शनिवार को अनुकूल गति से हवाएं बहने और प्रदूषकों के छितराव से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार आया है और यह ‘गंभीर’ श्रेणी से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आ गया है।

दिल्ली में रविवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 347 दर्ज किया गया जबकि शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 407 था। इसी प्रकार गत शुक्रवार, बृहस्पतिवार और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत एक्यूआई क्रमश: 460,429 और 354 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह