लाइव न्यूज़ :

बहुसंख्यकों के विचार से मेल खाने पर ही वाक् स्वतंत्रता का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए : अदालत

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब के प्रकाशन, वितरण और बिक्री पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि बहुसंख्यकों के विचारों से मेल खाने पर ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग नहीं किया जाना चाहिये और असहमति का अधिकार जीवंत लोकतंत्र का सार होता है।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन ओल्ड टाइम्स’ पर दूसरों की आस्था को चोट पहुंचाने का दावा किया गया था।

न्यायमूर्ति वर्मा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समेत संविधान प्रदत अधिकारों को अप्रिय होने की आशंका के आधार पर प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता या उनसे वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर रचनात्मक आवाजों का गला घोंट दिया गया या बौद्धिक स्वतंत्रता को दबा दिया गया तो विधि के शासन से संचालित होने वाला लोकतंत्र गंभीर खतरे में पड़ जाएगा।

अपने छह पन्नों के फैसले में न्यायाधीश ने वाल्टेयर का उद्धरण दिया, ‘‘आप जो कह रहे हैं, मैं उससे बिलकुल भी इत्तेफाक नहीं रखता, लेकिन मैं अंतिम सांस तक आपकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की ‘‘पूरे जोश के साथ रक्षा की जानी चाहिए’’, जबतक कि वह संवैधानिक या वैधानिक पाबंदियों के तहत नहीं आता हो।

अदालत ने 25 नवंबर के अपने फैसले में कहा, ‘‘असहमति का अधिकार या समसामयिक मुद्दों और ऐतिहासिक घटनाओं पर विपरीत विचार रखना या उसे व्यक्त करना जीवंत लोकतंत्र का सार है। हमारे संविधान द्वारा दिए गए मौलिक और बहुमूल्य अधिकारों पर सिर्फ किसी के लिए अप्रिय होने की आशंका के आधार पर पाबंदी नहीं लगायी जा सकती और न ही उससे वंचित किया जा सकता है।’’

अदालत ने रेखांकित किया कि उसके समक्ष पूरी किताब पेश नहीं की गई है और पूरा मुकदमा सिर्फ एक अध्याय के कुछ पैराग्राफ पर आधारित है।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में दावा किया है कि किताब के कुछ हिस्से ‘‘हिन्दू समुदाय को उत्तेजित कर रहे हैं’’, जिससे देश की सुरक्षा, शांति और सौहार्द को खतरा पैदा हो सकता है।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि किताब के अध्याय ‘द सैफरॉन स्काई’ में हिन्दुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी समूहों से की गई है, जो शांति भंग कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण