लाइव न्यूज़ :

राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता सेनानी ढाका का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:02 IST

Open in App

बीकानेर 20 दिसंबर चूरू जिले के सालासाल निवासी स्वतंत्रता सेनानी हरिराम ढाका का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव नौंरगसर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

ढाका के पौत्र बलदेव ढाका ने बताया कि 105 वर्षीय ढाका का शनिवार को निधन हो गया था। ढाका के सबसे बड़े पुत्र भंवरलाल ढाका ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके पांच पुत्र और चार पुत्रियां है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ढाका के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

गहलोत ने टवीट कर कहा, “चूरू के नौंरगसर गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी हरिराम ढाका के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

राजे ने कहा, “चूरू के नौंरगसर गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी हरिराम ढाका जी के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त करती हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अविस्मरणीय है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को सम्बल प्रदान करें।”

उनके पौत्र ने बताया कि उनका जन्म किसान परिवार में हुआ था और प्रांरभिक शिक्षा गांव स्तर पर ली, इसके बाद संगरिया के स्वामी केशवानंद द्वारा संचालित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में बच्चों को शिक्षा देने का काम भी किया।

ढाका ने स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ भी लंबा समय बिताया। इस दौरान वे महात्मा गांधी के साथ अनेक रैलियों में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर