लाइव न्यूज़ :

यात्रियों के खुशखबरी, देशभर में 5500 स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सेवा

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:08 IST

करीब 200 स्टेशनों के लिए दूरसंचार विभाग यूएसओएफ से धन भी मिला। वाईफाई रेलवायर के ब्रांड नाम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने देशभर में 5500 स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई प्रदान की है। रेलवे की डिजिटल शाखा रेलटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने कहा, ‘‘ मिशन (हाल्ट स्टेशनों को छोड़कर) सभी स्टेशनों पर वाईफाई प्रदान करना है।

रेलवे ने देशभर में 5500 स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई प्रदान की है। रेलवे की डिजिटल शाखा रेलटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेलटेल ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के तहत झारखंड का महुआमिलन स्टेशन यह सुविधा पाने वाला 5500 वां स्टेशन बन गया है।

रेलवे ने जनवरी, 2016 में मुम्बई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से अपने स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई प्रदान करनी सेवा शुरू की थी। पिछले 46 महीनों में रेलटेल देशभर में 5500 स्टेशनों पर यह सेवा उपलब्ध करा चुका है। रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने कहा, ‘‘ मिशन (हाल्ट स्टेशनों को छोड़कर) सभी स्टेशनों पर वाईफाई प्रदान करना है। रेलटेल ने इस परियोजना के कुछ हिस्सों के लिए गूगल, टाटा ट्रस्ट, पीजीसीआईएल जैसे साझेदारी को साथ लिया।

करीब 200 स्टेशनों के लिए दूरसंचार विभाग यूएसओएफ से धन भी मिला। वाईफाई रेलवायर के ब्रांड नाम से उपलब्ध कराया जा रहा है। रेलवायर रेलटेल की खुदरा ब्रांडबैंड सेवा है।’’ चावला ने बताया कि अक्टूबर में कुल डेढ़ करोड उपयोगकर्ताओं ने रेलवायर वाईफाई सेवाओं में लॉगइन किया और 10242 टीबी डेटा की खपत हुई। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं