लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त टीकाकरण: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:45 IST

Open in App

कोयंबटूर, 20 जुलाई तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार निजी अस्पतालों के जरिये मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि जनता के हित के लिए शुरू की जाने वाली इस योजना के लिए निजी कंपनियों द्वारा दी गई ‘कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व’ (सीएसआर) निधि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सुब्रमण्यन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस संबंध में कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड और सलेम के 117 निजी अस्पतालों से बात की गई है और सबसे पहले कोयंबटूर में इस योजना की शुरुआत की जाएगी तथा बाद में राज्य के अन्य हिस्सों में इसका विस्तार किया जाएगा।

सीएसआर पहल के तहत जो निजी कंपनियां अंशदान देंगी उनके पास अस्पताल चुनने का विकल्प होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार को अब तक 61 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं और इसकी सहायता से कम से कम 7,800 लोगों को टीका दिया जा सकता है।

सुब्रमण्यन ने कहा कि जिलाधिकारियों और उद्योगों को इस योजना की निगरानी करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की विधायक वनती श्रीनिवासन ने आरोप लगाया था कि मुफ्त टीकाकरण के लिए आई टीके की शीशियों को निजी अस्पतालों को दिया जा रहा है। उनके इस आरोप का खंडन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसी घटना का प्रमाण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह