लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में हो नि:शुल्क टीकाकरण: गहलोत

By भाषा | Updated: April 22, 2021 00:25 IST

Open in App

जयपुर, 21 अप्रैल राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि पूरे देश में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण नि:शुल्क होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की घोषणा करेंगे।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना टीकाकरण पूरे देश के लिए नि:शुल्क होना चाहिए। केन्द्र सरकार को आयुवर्ग के आधार पर जनता में भेदभाव नहीं करना चाहिए। केन्द्र सरकार ने निजी क्षेत्र को टीका लगाने की अनुमति दी है इसलिए सक्षम लोग स्वयं ही वहां पैसे देकर टीका लगवा सकेंगे। बाकी सभी के लिए केन्द्र सरकार को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवानी चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ महामारी की यह दूसरी लहर बेहद खतरनाक है जिसमें संक्रमण दर और मृत्यु दर दोनों बहुत अधिक हैं। रोगियों को दवाई और ऑक्सीजन की पूर्ति तक समय पर नहीं हो पा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी की तीसरी लहर भी आ सकती है। इन हालातों की फिर पुनरावृति ना हो इसके लिए बेहद जरूरी है कि सभी को जल्द से जल्द टीका लगना चाहिए।’’

गहलोत ने लिखा,'इसके लिए मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए भी नि:शुल्क टीकाकरण की घोषणा करेंगे जिससे सभी नागरिकों को वायरस से सुरक्षा मिल सकेगी।'

इससे पहले गहलोत ने देश में ऑक्‍सीजन व दवाओं की कमी से मौतों पर चिंता जताते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनसे अपील की कि वे बंगाल में चुनावी रैलियां करने के बजाय चिकित्‍सा व्‍यवस्‍थाओं को ठीक करने पर ध्‍यान दें।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत ऑक्सीजन, दवाई व टीका उत्पादन के क्षेत्र में सबसे बड़े उत्पादक देशों में शामिल है। फिर भी देश में ऑक्सीजन एवं दवाइयों की कमी से मौतें होना दुर्भाग्यपूर्ण है। दुनिया के अन्य देशों में कभी इसके कारण मौतें नहीं हुई हैं।’’

उन्‍होंने आगे लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से फिर अपील करता हूं कि हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना की भयावहता को देखते हुए बंगाल में रैलियां करना छोड़कर मेडिकल व्यवस्थाओं को ठीक करने पर ध्यान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित