लाइव न्यूज़ :

निःशुल्क टीकाकरण सभी देशवासियों का हक : गहलोत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 13:20 IST

Open in App

जयपुर, दो जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस प्रतिरक्षण के लिए नि:शुल्क टीकाकरण सभी का हक है।

गहलोत ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देशवासियों के निःशुल्क टीकाकरण के लिए सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए यह बात कही।

गहलोत ने ट्वीट किया ‘‘निःशुल्क टीकाकरण सभी देशवासियों का हक है। जितना शीघ्र हो सके, सभी का नि:शुल्क टीकाकरण हो, यह अत्यंत आवश्यक है।’’

कांग्रेस ने, केंद्र सरकार से सभी देशवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का टीका नि:शुल्क लगवाने की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों ने भी पार्टी की इस ऑनलाइन मुहिम के समर्थन में वीडियो संदेश साझा किए हैं।

डोटासरा ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी से लाखों लोगों की जान चली गई, लेकिन देश के प्रधानमंत्री चुप हैं और अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रहे हैं।’’

डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के हर नागरिक को नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा ‘‘ सिर्फ वैक्सीन ही कोरोना महामारी से रक्षा कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो