लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सभी जिला अस्पतालों में हेपेटाइटिस रोगियों का निःशुल्क उपचार : शर्मा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:03 IST

Open in App

जयपुर, 28 जुलाई राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने बुधवार को कहा कि हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्य के सात मेडिकल कॉलेजों के अतिरिक्त सभी जिला चिकित्सालयों में संबंधित रोगियों को निःशुल्क जांच व उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2030 तक हेपेटाइटिस मुक्ति के विश्व स्वास्थ्य संगठन के लक्ष्य को अर्जित करने के लिए व्यापक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

वह विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय डिजिटल कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

चिकित्सा मंत्री ने राज्य में हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जांच की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एसएमएस अस्पताल में हेपेटाइटिस बी व सी से संबंधित विषाणु मात्रा जांच शुरू कर दी गई है। जोधपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर एवं झालवाड़ जिलों में भी यह जांच शुरू करने के लिए स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सात मेडिकल कॉलेजों के अतिरिक्त सभी जिला चिकित्सालयों में हेपेटाइटिस रोगियों को निःशुल्क जांच व उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो