लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा

By भाषा | Updated: August 2, 2020 06:09 IST

रक्षाबन्धन के पर्व के दृष्टिगत प्रदेश में रविवार को राखी तथा मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी ।

Open in App
ठळक मुद्देसैनिटाइजेशन अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बन्दी निर्धारित हैरक्षाबन्धन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन का निर्देश दिया गया है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने के शनिवार को निर्देश दिये। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रक्षाबन्धन के पर्व के दृष्टिगत प्रदेश में रविवार को राखी तथा मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी । उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोविड-19 को काबू करने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बन्दी निर्धारित है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विगत तीन साल की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणियों की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए है। इसके तहत रविवार मध्य रात्रि 12 बजे से सोमवार मध्य रात्रि 12 बजे तक (24 घण्टे के लिए) निगम की सभी श्रेणियों की बसों में महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के पर्व पर पुलिस को सघन गश्त करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि रक्षाबन्धन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए, कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए और पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों