लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पूसा जैव अपघटक के मुफ्त छिड़काव की शुरुआत सोमवार से होगी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सोमवार से उत्तर पश्चिमी दिल्ली के फतेहपुर जाट गांव से पूसा जैव अपघटक के मुफ्त छिड़काव की शुरुआत करेंगे। सरकार ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह सूक्ष्मजीवीय घोल 15 से 20 दिनों में पराली को खाद में बदल सकता है। इसका दिल्ली में 4000 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में धान की कटाई हो चुके खेतों में छिड़काव किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल 844 किसानों ने इस वर्ष घोल के मुफ्त छिड़काव के लिए आवेदन किया है। पिछले साल 310 किसानों ने 1935 एकड़ भूमि में इसका उपयोग किया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 24 सितंबर को दक्षिण पश्चिम दिल्ली में खरखरी नाहर गांव में पूसा जैव अपघटक फॉर्मूले की शुरुआत की थी।

जैव अपघटक के तीसरे पक्ष के ऑडिट में पाया गया है कि जिस मिट्टी में पिछले साल इसका इस्तेमाल किया गया था, उसमें कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा काफी बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश 10 लाख एकड़, पंजाब पांच लाख एकड़ और हरियाणा अपने एक लाख एकड़ में जैव अपघटक का उपयोग करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos