लाइव न्यूज़ :

शिक्षकों के लिए मुफ्त आनलाइन स्वास्थ्य सेवा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:13 IST

Open in App

देहरादून, 25 मई स्थानीय चिकित्सकों पर दवाब कम करने तथा कोविड-19 की जल्द पहचान और प्रबंधन में मदद के लिए संपर्क फाउंडेशन ने छह राज्य सरकारों के साथ मिलकर मंगलवार को देशभर के शिक्षकों के लिए एक समर्पित नि:शुल्क हेल्थलाइन सेवा शुरू की ।

चिकित्सकों की कमी और अस्पताल जाने में जोखिम को देखते हुए कई शिक्षक चिकित्सकों के पास नहीं जा सकते हैं इसलिए संपर्क फाउंडेशन शिक्षकों के पास चिकित्सकों को लेकर आया है ।

ई—सलाह की इस सेवा का इस्तेमाल करके शिक्षक चिकित्सकों की सलाह का अपने लिए और अपने परिजनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं ।

संपर्क फाउंडेशन के इस प्रयास से देश भर के 25 लाख शिक्षक और उनके परिवार जन लाभान्वित होंगे ।

संपर्क फाउंडेशन के अध्यक्ष और एचसीएल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत नायर ने इस हैल्थलाइन का आरंभ करते हुए कहा, ' पहले से भी ज्यादा अब शिक्षकों को हमारे सहारे की जरूरत है और जमीनी स्थिति को देखते हुए मुझे उम्मीद है कि शिक्षकों तथा उनके परिवारों के लिए निशुल्क मेडिकल सलाह उपलब्ध कराके सही समय पर रोग की सही पहचान से कई जीवन बचाये जा सकते हैं ।'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संपर्क फाउंडेशन हमेशा की तरह एक बार फिर मुश्किल वक्त में राज्य की मदद के लिए आगे आया है । उन्होंने कहा कि इस हेल्थलाइन सेवा से राज्य सरकार के संसाधनों पर निश्चित रूप से दबाव कम होगा ।

संपर्क फाउंडेशन के साथ इस पहल में उत्तराखंड के अलावा छत्तीसगढ, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग