लाइव न्यूज़ :

असम में 18 से 45 साल की आयु के लोगों का मुफ्त में टीकाकरण होगा: हिमंता

By भाषा | Updated: April 21, 2021 13:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 अप्रैल असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार एक मई से 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों का मुफ्त में टीकाकरण कराएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल कोविड-19 से निपटने के लिए मिली दान राशि का इस्तेमाल इस उद्देश्य के वास्ते किया जाएगा।

राज्य का स्वास्थ्य विभाग भारत बायोटेक को पहले ही टीके की एक करोड़ खुराक के लिए पत्र लिख चुका है।

सरमा ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘असम 18 से 45 की आयु के सभी लोगों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका उपब्लध करवाएगा। भारत सरकार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में टीका मुहैया करा रही है।’’

उन्होंने कहा कि असम आरोग्य निधि के लिए पिछले साल आवंटित राशि का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘आज ही हमने टीके की एक करोड़ खुराक के लिए भारत बायोटेक को ऑर्डर दिया है।’’

उल्लेखनीय है कि सरमा ने पिछले साल सितंबर में विधानसभा को बताया था कि 53,534 लोगों ने कोविड-19 के खिलाफ राज्य सरकार की कोशिशों में मदद करने के लिए 116.1 करोड़ रुपये का दान असम आरोग्य निधि में दिया है।

उल्लेखनीय है कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos