लाइव न्यूज़ :

‘फ्री फायर’ गेम आत्महत्या मामला: मध्य प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन गेम कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:40 IST

Open in App

भोपाल, दो अगस्त ऑनलाइन गेम में 40,000 रुपए गंवाने के बाद 13 वर्षीय एक लड़के द्वारा आत्महत्या करने की घटना के दो दिन बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि इस संबंध में उक्त गेम बनाने वाली कंपनी के खिलाफ राज्य पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘छतरपुर में ऑनलाइन गेम "फ्री फायर" के कारण बच्चे की जान जाने की घटना दुखद है। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों को गेम की लत लगाने वाली और इसके माध्यम से उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों को कानून के दायरे में लाकार प्रतिबंधित करने के तरीके खोजें।’’

मिश्रा ने बताया, ‘‘मैंने विधि विभाग के अफसरों से भी इसपर सलाह मांगी है और उनकी राय आने के बाद ऐसी कंपनियों को कानून के दायरे में लाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।’’

इसी बीच, छतरपुर जिले के सिविल लाइंस पुलिस थाना प्रभारी राजेश बंजारे ने सोमवार को बताया कि जिस कंपनी ने इस "फ्री फायर" गेम को बनाया है उसके खिलाफ भादंवि की धारा 305 (शिशु या उन्मत्त व्यक्ति की आत्महत्या का दुष्प्रेरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस मामले में इस 40,000 रुपए के ट्रांजेक्शन का पता लगाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है।

मालूम हो कि राज्य के छतरपुर में ऑनलाइन गेम में 40,000 रुपए हारने के बाद मां से डांट पड़ने पर छठवीं कक्षा के छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने मां के खाते से 40,000 रुपए निकाले और इस पैसे को ‘‘फ्री फायर’’ गेम में बर्बाद कर दिया। छात्र ने अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा है कि अवसाद के कारण वह आत्महत्या कर रहा है।

इससे पहले, जनवरी माह में मध्यप्रदेश के सागर जिले के ढाना कस्बे में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय एक छात्र को ‘‘फ्री फायर’’ गेम की लत थी और जब उसकी इस लत को छुड़ाने के लिए उसके पिता ने उसका मोबाइल फोन छीन कर उसे दोबारा नहीं दिया, तो उसने कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए