लाइव न्यूज़ :

विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान आगरा में स्मारकों में प्रवेश होगा नि:शुल्क

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:41 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 18 नवंबर इस माह 19 से 25 नवम्बर तक मनाये जाने वाले विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान यहां स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। हालांकि 19 नवम्बर को शुक्रवार को अवकाश होने की वजह से ताजमहल बंद रहेगा, बाकी स्मारक खुले रहेंगे।

अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवम्बर तक मनाया जायेगा, इसको लेकर फतेहपुरसीकरी सहित विभिन्न स्मारकों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में स्मारकों में स्वच्छता रखने, स्मारकों को दूर से देखने, उन्हें पर्यटकों को ना छूने देने और उनके इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर को सभी स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, लेकिन शुक्रवार ताजमहल बंद रहेगा। इसलिये यहां पर्यटकों का प्रवेश नहीं होगा। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को छोड़कर अन्य दिनों में ताजमहल खुला रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल