लाइव न्यूज़ :

उन छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी, जिनके परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है:खट्टर

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को ऐसे छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की, जिनके परिवार की सत्यापित सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है।

खट्टर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गरीब परिवार का कोई भी प्रतिभाशाली छात्र अपने सपनों को पूरा करने से नहीं चूक जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'परिवार पहचान पत्र' योजना के तहत उन छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी जिनकी सत्यापित पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के 'सुपर 100 कार्यक्रम' के तहत सिविल सेवा परीक्षा-2020 और जेईई एडवांस परीक्षा-2021 में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हुए की।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया मौजूद रहे।

सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाले छात्रों को बधाई देते हुए खट्टर ने कहा, ''आप में से प्रत्येक को यह याद रखना चाहिए कि आपने समाज की सेवा के लिए सिविल सेवा को करियर विकल्प के रूप में चुनने का फैसला किया है क्योंकि आपकी सेवा अवधि के दौरान आपको विविध क्षेत्रों में काम करने के असंख्य अवसर मिलेंगे।”

मुख्यमंत्री ने जेईई एडवांस परीक्षा पास करने वाले गरीब पृष्ठभूमि के 29 छात्रों की सराहना की और कहा, “आप सभी एक बेहतर उदाहरण हैं कि यदि आपके पास प्रतिभा है, तो आपको अपने सपने पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है