लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया रक्षा बंधन का तोहफा, डीटीसी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

By भाषा | Updated: August 24, 2018 19:58 IST

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने एक बयान में बताया कि 26 अगस्त को सुबह आठ बजे से रात के दस बजे तक सामान्य और वातानुकूलित बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त में यात्रा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अगस्तः डीटीसी ने रक्षा बंधन के अवसर पर बसों में महिलाओं को मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा देने की घोषणा की है। इस बीच सार्वजनिक परिवहन के अनुबंधित कर्मचारियों ने त्यौहार के अवसर पर सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने एक बयान में बताया कि 26 अगस्त को सुबह आठ बजे से रात के दस बजे तक सामान्य और वातानुकूलित बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त में यात्रा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उधर, अनुबंधित कर्मचारियों के एक संगठन कर्मचारी एकता मंच ने कल सभी अनुबंधित ड्राइवरों और कंडक्टरों से रक्षा बंधन के दिन सामूहिक अवकाश पर रहने को कहा है। 

मंच के नेताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के हाल के एक फैसले की पृष्ठभूमि में अनुबंधित ड्राइवरों और कंडक्टरों के वेतन घटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन का फैसला किया गया है। डिपो के प्रबंधकों ने कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच अवकाश पर नहीं जाने को कहा है।

हालांकि, अगर अनुबंधित ड्राइवर और कंडक्टर सामूहिक अवकाश पर रहते हैं तो डीटीसी की सेवा चरमरा सकती है और रक्षा बंधन पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बयान में बताया गया है, ‘‘रक्षा बंधन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुये डीटीसी ने सड़क पर अपनी अधिकतम बसों को उतारने का निर्णय लिया है। डिपो प्रबंधकों को बसों के रखरखाव का निर्देश दिया गया है ताकि सभी वे सभी समय पर सड़क पर उतर सकें।’’ 

टॅग्स :रक्षाबन्धनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया