लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: September 30, 2021 14:38 IST

Open in App

लुधियाना(पंजाब), 30 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है, तो वह राज्य में सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगी।

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज मैं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गारंटी देने आया हूं।’’ उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं से संबंधित ‘‘छह गारंटी’’ दी और वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आयी तो इन्हें लागू किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पंजाब में सरकारी अस्पतालों में हालात इतने खराब है कि लोगों को मजबूरन निजी अस्पताल जाना पड़ता है और निजी अस्पतालों में लूट है। राज्य में सरकारी अस्पतालों में लोग दवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता और बेहतर उपकरण से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हमने दिल्ली में सरकारी अस्पतालों की सूरत बदल दी। मैं (पंजाब में आप के सत्ता में आने की स्थिति में) नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए छह गारंटी दे रहा हूं ।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जो निजी अस्पतालों के समान होगा। सभी दवाएं, जांच और ऑपरेशन नि:शुल्क होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘भले ही ऑपरेशन का खर्च 10-15 लाख रुपये हो, वह भी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क होगा। पंजाब में प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा जिसमें उस व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधित सभी सूचना होगी। बेहतर इलाज देना हमारी जिम्मेदारी होगी। सभी आंकड़ें ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तरह पंजाब में ‘‘पिंड क्लिनिक’’ खोले जाएंगे। ऐसे 16,000 क्लिनिक खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपकरण मुहैया कराए जाएंगे और बड़े चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप सत्ता में आती है तो सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च हमारी (पार्टी की) सरकार वहन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?