लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का मुंबई में भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:30 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून पुलिस ने मुंबई के साकीनाका इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सहार थाने की पुलिस ने एनआईवीआर कॉरपोरेशन पार्क स्थित कथित कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा जिसपर आरोप है कि वह हवाईर अड्डे पर कैटरिंग सेवा में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया मंच पर नौकरी का विज्ञापन दिया था और बेरोजगारों से पंजीकरण के नाम पर राशि वसूलते थे।

अधिकारी ने बताया कि फर्जीवाड़ा का खुलासा तब हुआ जब कैटरिंग सेवा कंपनी के प्रबंधन ने देखा कि फर्जी कंपनी उसकी कंपनी के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है और इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह