लाइव न्यूज़ :

बिहार में 20 लाख रूपये की धोखाधड़ी करते बैंक से जालसाज गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:24 IST

Open in App

शेखपुरा, 10 फरवरी बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करते बुधवार को एक जालसाज को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बरबीघा थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जमुई जिला निवासी नवीन कुमार के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि वह बरबीघा स्थित एसकेआर कॉलेज के खाते से रुपया की निकासी का प्रयास कर रहा था।

प्रसाद ने बताया कि कॉलेज के खाते के नाम से जारी चेक का क्लोन बनाकर इसने कालेज के प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर कर 20 लाख रुपया निकालने के लिए एसबीआई शाखा आया था। उन्होंने बताया कि बैंककर्मी को कुछ शक हुआ तो उसने कालेज के प्राचार्य को फोन कर बातचीत की ।

उन्होंने बताया कि प्राचार्य ने ऐसा कोई चेक जारी करने से इंकार किया, जिसके बाद जालसाज को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतUP: विधानसभा परिसर में सपा विधायकों ने ट्रैक्टर और गन्ने के साथ किया प्रदर्शन

भारतजूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, किया गया भव्य स्वागत, कहा- बिहार की जीत बंगाल से केरल तक जाएगा यह निश्चित है

भारतकांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जदयू ने कसा तंज, कहा- एक विशेष परिवार में जन्म लेने के कारण कर रहे हैं पार्टी का नेतृत्व

भारत अधिक खबरें

भारतसपा के पीडीए का मतलब पारिवारिक दल एलायंस: यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

भारतदिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को दी जमानत

भारतऔद्योगिक विकास की नई राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है बिहार, उत्तर बिहार को औद्योगिक रूप से सशक्त करने की तैयारी

भारतबिहार इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम डायल-112, औसतन 12 मिनट में आपके द्वार पर पुलिस?, देश में चंडीगढ़ के बाद दूसरे स्थान पर बिहार

भारतबिहार में ‘ऑपरेशन तीर’?, 14 जनवरी 2026 के बाद राजद में भगदड़?, जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा- सीएम नीतीश कुमार के संपर्क में 25 में से 18 विधायक