लाइव न्यूज़ :

एटीएम से नकद निकालने में लोगों की मदद के बहाने धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में अशिक्षित और बुजुर्ग लोगों को एटीएम से नकदी निकालने में मदद करने का झांसा देकर कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी के रहने वाले सुमित (28) और रोहित (19) के रूप में हुई है। उनके पास से 16 एटीएम कार्ड और एक स्वाइप मशीन भी बरामद की गयी है।

पुलिस को निहाल विहार में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने चार सितंबर को शिकायत में बताया कि वह 27 अगस्त को पैसे निकालने के लिए अपने घर के पास एक एटीएम बूथ पर गया था। बुजुर्ग ने कहा कि एटीएम बूथ के पास एक व्यक्ति ने उसकी मदद करने का प्रस्ताव दिया।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड मशीन में डाला और यह कहकर वापस लौटा दिया कि कार्ड में कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण रुपये नहीं निकाले जा सकते।

बुजुर्ग व्यक्ति जब अपने घर वापस लौटा तो उसने देखा कि आरोपी ने उसे किसी अन्य व्यक्ति का एटीएम कार्ड दे दिया है। बुजुर्ग ने जब अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से अवैध रूप से 33,923 रुपये निकाल लिए गए हैं।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने कहा, “हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें निहाल विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने एटीएम बूथों में मदद करने के बहाने अशिक्षित या बुजुर्ग व्यक्तियों को निशाना बनाया और पिन जानने के बाद उनके कार्ड को बदला और बाद में निकासी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे