लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री का सहायक बताकर भाजपा का टिकट दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:39 IST

Open in App

चेन्नई, 16 जुलाई भाजपा के एक पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का सहायक होने का दावा करनेवाले एक व्यक्ति ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट का दिलाने का वादा कर उनसे 50 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

शिकायतकर्ता भुवनेश कुमार पार्टी के अरानी नगर प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों का फैसला होने से पहले उन्होंने नरोथमन नाम के व्यक्ति को 50 लाख रुपये दिए थे। उन्होंने कहा कि नरोथमन ने दावा किया था कि वह रेड्डी का सहायक है और वह उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिलाएगा।

बहरहाल, उन्हें किसी भी विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट नहीं मिला। रेड्डी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी थे।

पुलिस के एक निरीक्षक ने कहा, “हमने चार लोगों नरोथमन, उसके पिता चित्तिबाबू, विजयरमन और शिवा बालाजी के खिलाफ (धोखाधड़ी) का मामला दर्ज किया है।”

उन्होंने कहा कि बताया जाता है कि नरोथमन और चित्तिबाबू हैदराबाद के निवासी हैं जबकि अन्य चेन्नई में रहते हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की, लेकिन इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि नरोथमन, रेड्डी का सहायक था या वह वर्तमान में मंत्री के साथ जुड़ा है?

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “ हमने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले कानूनी राय मांगी थी।”

यह पूछे जाने पर कि क्या भुवनेश कुमार वास्तव में पार्टी के नेता हैं, भाजपा के राज्यस्तरीय एक पदाधिकारी ने पुष्टि की कि वह अरानी में पार्टी के पदाधिकारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें पार्टी का टिकट पाने के लिए पैसे देने के इस दावे के बारे में पता चला तो हम हैरान और स्तब्ध थे।”

पदाधिकारी ने कहा, “इस पार्टी में ऐसा कुछ नहीं हो सकता है। भुवनेश हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। वह पहले किसी और पार्टी में थे। शुरुआती कार्रवाई के तौर पर, हमने सिफारिश की है कि उन्हें उनके पार्टी पद से हटा दिया जाए।”

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के दौरान नरोथमन, रेड्डी का "सहायक" था, उन्होंने कहा, "हमने यह नाम कभी नहीं सुना। हम नहीं जानते कि वह कौन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं