लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: November 4, 2020 00:32 IST

Open in App

मथुरा, तीन नवम्बर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में विद्युत विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

ठगों द्वारा युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया, जब युवक नियुक्ति पत्र लेकर विभाग में पहुंचा तो उसे ठगे जाने का पता चला। पीडित युवक ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, थाना नौहझील क्षेत्र के गांव जरैलिया, पोस्ट बाजना निवासी अवनीश चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई पूरी कर कोचिंग कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस निवासी सनी मलिक से हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई।

पुलिस के मुताबिक, सनी मलिक ने अवनीश को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उसके परिवार से पांच लाख रुपए नगद तथा 10 लाख रुपए मूल्य के चार चेक ले लिए। इसके बाद पिछले वर्ष 10 मई को लिपिक पद पर नियुक्ति पत्र थमा दिया।

जब अवनीश नियुक्ति पत्र लेकर मेरठ स्थित विभागीय कार्यालय में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा, तो पता लगा कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है।

फिलहाल तीनों आरोपी युवक फरार हैं। इस संबंध में पीड़ित अवनीश चौधरी ने दावा किया कि इस गिरोह द्वारा उसके अलावा लखनऊ, नोएडा, मुजफ़्फनगर के एक दर्जन से अधिक अन्य युवकों से भी ठगी की है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया