लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा सदस्य से धोखाधड़ी, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 11, 2021 15:14 IST

Open in App

रायपुर, 11 जून छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सदस्य और पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के नाम से जारी क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर कथित रूप से अज्ञात व्यक्ति ने 508.92 अमेरिकी डॉलर का लेन-देन किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा नेता रामविचार नेताम के रिश्तेदार ने पुलिस में शिकायत की है कि नेताम के नाम से जारी क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर किसी ने 24 फरवरी, 2021 को 508.92 अमेरिकी डॉलर (लगभग 36844 रुपए) का लेनदेन किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेताम की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार नेताम के नाम से जारी भारतीय स्टेट बैंक का यह क्रेडिट कार्ड 2020 तक वैध था। क्रेडिट कार्ड की वैधता समाप्त होने के बाद नेताम ने इसके नवीनीकरण के लिए अनुरोध नहीं किया था। नेताम की अनुमति और जानकारी के बगैर अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण करवा लिया और 508.92 अमेरिकी डॉलर का लेन-देन किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बैंक ने नेताम को 45,668 (कर समेत) रुपए का भुगतान करने को कहा। शुरू में नेताम ने बैंक को सूचित किया कि उन्होंने ऐसा कोई लेनदेन नहीं किया है तथा क्रेडिट कार्ड भी उनके पास उपलब्ध नहीं है। कार्ड की वैधता समाप्त हो चुकी है। जब बैंक द्वारा भुगतान के लिए लगातार कहा गया तब उन्होंने बैंक जाकर लेन-देन की जानकारी ली। बाद में उन्होंने थाने में शिकायत की।

उन्होंने बताया कि नेताम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?