लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी मामला: पालघर पुलिस ने एनसीबी के गवाह गोसावी को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:30 IST

Open in App

पालघर(महाराष्ट्र), दो दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर में धोखाधड़ी के दर्ज एक मामले में बृहस्पतिवार को शहर की पुलिस ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोसावी को इस साल अक्टूबर में पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पालघर पुलिस ने भी धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में उसकी हिरासत मांगी थी।

पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि औपचारिकताएं पूरा करने के बाद पालघर पुलिस ने बुधवार देर रात करीब एक बजे गोसावी को गिरफ्तार कर लिया। अक्टूबर में मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामदगी के मामले में गोसावी नौ स्वतंत्र गवाहों में से एक है। इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आरोपियों में से एक हैं। आर्यन खान के साथ ली गई सेल्फी के वायरल होने के बाद से गोसावी फरार था। बाद में उसे पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आदर्श किनी नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर गोसावी के खिलाफ मलेशिया में नौकरी दिलाने के बहाने धोखाधड़ी करने का मामला यहां केलवा थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसने तीन अप्रैल, 2018 को फेसबुक पर एक पोस्ट देखा था, जिसमें विदेश में नौकरी दिलाने की पेशकश की गई थी।

इसके बाद किनी और उसके दोस्त उत्कर्ष तारे ने संबंधित फोन नंबर पर संपर्क किया और आरोपी (गोसावी) ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह उन्हें विदेश में नौकरी दिलाएगा तथा साथ ही पासपोर्ट और वीजा की व्यवस्था भी करेगा। पुलिस ने पूर्व में बताया था कि आरोपी ने किनी और उसके दोस्त से विदेश में नौकरी देने का वादा कर 1,65,000 रुपये लिये। आरोपी के कहने पर किनी और उसके दोस्त पनवेल से ट्रेन से कोचीन गए। दोनों ने जब कोचीन हवाई अड्डे पर हवाई टिकट दिखाया तो उसके नकली होने का पता चला और वे विदेश नहीं जा पाए। दोनों ने गोसावी से जब पैसे वापस करने को कहा वह उनसे कतराने लगा। इसके बाद दोनों को यह अहसास हुआ कि वे ठगे गए हैं। उन्होंने बाद में पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। केलवा के सहायक पुलिस निरीक्षक भीमसेन गायकवाड़ ने कहा कि गोसावी से धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है