लाइव न्यूज़ :

फ़्रांस भारत के साथ मिलकर ‘वास्तविक बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था’ की रक्षा करेगा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 01:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर फ्रांस ने शनिवार को कहा कि फ्रांसीसी विदेश मंत्री ज्यां यवेस ले द्रियां और उनके भारतीय समकक्ष एस जयशंकर ने ‘वास्तविक बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की संयुक्त रूप से रक्षा करने के लिए ठोस कदम’ के एक कार्यक्रम पर काम करने पर सहमति जताई है।

दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत के दो ‘महान संप्रभु राष्ट्रों’ के बीच ’राजनीतिक विश्वास’ के संबंध के आधार पर रणनीतिक सहयोग को और प्रगाढ़ करने का निर्णय लिया।

जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि हिंद-प्रशांत और अफगानिस्तान के हालिया घटनाक्रम पर अपने मित्र फ्रांस के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक को लेकर आशान्वित हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया द्वारा फ्रांस के साथ पनडुब्बी सौदे को अचानक रद्द किए जाने के विरोध में पेरिस ने वाशिंगटन और कैनबरा से शुक्रवार को अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था। इस घटना के एक दिन बाद भारत और फ़्रांस के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह