लाइव न्यूज़ :

फ्रांस का लक्ष्य है 2025 तक 20,000 भारतीय छात्र फ्रांस में पढ़ें: फ्रांसीसी विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ला द्रिआन ने मंगलवार को कहा कि उनके देश की सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2025 तक 20,000 भारतीय छात्र फ्रांस में पढ़ाई करें। फ्रांस के दूतावास के अधिकारियों के अनुसार, 2019 में फ्रांस में 10,000 भारतीय छात्र पढ़ रहे थे।

मंत्री ने कहा, “हमने एक लक्ष्य रखा है कि 2025 तक फ्रांस में 20,000 भारतीय छात्र पढ़ाई करें, और हम इसे हासिल करेंगे। हम फ्रांसीसी और भारतीय युवाओं को नजदीक लाना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “फ्रांस में रहने के दौरान हम भारतीय छात्रों की सहायता करेंगे…। फ्रांस में रहना मायने रखता है।”

मंत्री ला द्रिआन फ्रांसीसी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच छात्रों के आदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिए ‘फ्रांस एलुमनाई नेटवर्क’ से चुने गए 15 एलुमनाई दूतों को नियुक्त किया।

मंत्री ने कहा कि उन्हें दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने में देर हो गई क्योंकि उन्हें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बहुत से मुद्दों पर चर्चा करनी थी।

उन्होंने कहा, “हमारा संबंध इतना मजबूत है कि मुझे देर हो गई।”

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक, फ्रांस के विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है