लाइव न्यूज़ :

“उत्तर प्रदेश में किसानों की खुशहाली में बड़ी भूमिका निभाएगा एफपीओ”

By भाषा | Updated: February 4, 2021 12:39 IST

Open in App

प्रयागराज, चार फरवरी उत्तर प्रदेश में कृषक उतपादक संगठन (एफपीओ) की संख्या बढ़कर 526 पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए संयुक्त कृषि निदेशक (ब्यूरो) राजेंद्र कुमार सिंह ने यहां आयोजित किसान मेले में कहा कि एफपीओ प्रदेश के किसानों की खुशहाली में बड़ी भूमिका निभाएगा।

सिंह ने पीटीआई भाषा से बातचीत में कहा कि किसानों के संगठित होकर खेती करने से उत्पादन लागत में कमी आती है और केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि योजनाओं के तहत एफपीओ को बढ़ावा देने का उद्देश्य बीज से बाजार तक की सुविधा एफपीओ के जरिए किसानों को उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक विकास खंड में 2021 तक कम से कम एक एफपीओ गठित हो जाए। किसानों की आय दोगुनी करने में यह अहम भूमिका निभाएगा।”

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के 23 विकास खंडों में वर्तमान में 32 एफपीओ काम कर रहे हैं, जबकि प्रयागराज मंडल (प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी) में 56 एफपीओ काम कर रहे हैं। इन किसान मेलों से किसान अपनी प्रतिभा दिखाने को प्रेरित हो रहे हैं और साथ ही एफपीओ बनाने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस मेले में लगभग 3500 किसानों के डेटा सही किए गए जिससे अन्य किसानों की तरह वे भी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून में जो तीन घटक दिए गए हैं चाहे ठेका खेती हो, चाहे एक देश एक बाजार की बात हो या फिर आवश्यक वस्तु अधिनियम की बात हो, ये तीनों घटक किसानों के लिए बहुत उपयोगी हैं और इनके लागू होने से बिचौलियों की संख्या भी न्यूनतम हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए