लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण की चौथी लहर, छोटे-छोटे निषिद्ध क्षेत्र बनाए जा रहे : जैन

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस की चौथी लहर चल रही है और जांच क्षमता बढ़ा दी गयी है। संक्रमण के दो या इससे ज्यादा मामले आने पर छोटे-छोटे निषिद्ध क्षेत्र भी तैयार किए जा रहे हैं।

दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 4033 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6.76 लाख से ज्यादा हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 21 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,081 हो गयी।

जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में महामारी की चौथी लहर चल रही है और सरकार संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत हो गयी है। औचक जांच भी की जा रही है और जांच की क्षमता भी बढ़ायी गयी है। एक दिन में 80,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी जो कि राष्ट्रीय औसत से पांच गुणा ज्यादा है।’’

कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके जैन ने ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने भी अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के सभी नागरिकों से कोविड-19 के संबंध में उचित व्यवहार अपनाने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की अपील करता हूं। मुझे लगता है कि संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।’’

कोविड-19 के मामलों और मौत की संख्या में हो रही वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा, ‘‘पूर्व की लहर की तुलना में इस बार उतनी गंभीर स्थिति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह