लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस की चौथी लहर, लॉकडाउन पर अब तक नहीं हुआ है विचार : केजरीवाल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर चल रही है लेकिन लॉकडाउन पर अब तक विचार नहीं किया गया है। उन्होंने केंद्र से राज्यों को बड़े स्तर पर टीकाकरण चलाने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में लॉकडाउन लगाने की जरूरत हुई तो विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया जाएगा। साथ ही कहा कि चौथी लहर की स्थिति पूर्व की तुलना में उतनी गंभीर नहीं है क्योंकि मौत के कम मामले आए हैं और अस्पताल में भर्ती कराने की भी कम जरूरत पड़ी है।

हालांकि केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह चिंता की बात है क्योंकि कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और सभी जरूरी कदम उठा रही है।’’

उच्च स्तरीय बैठक के बाद केजरीवाल ने सुझाव दिया कि केंद्र को बड़े स्तर पर टीकाकारण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए 45 साल से ज्यादा की उम्र की शर्तों को खत्म कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र स्कूलों जैसे गैर स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की अनुमति देता है तो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण हो सकता है।

केजरीवाल ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से भी मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने और लगातार हाथ धोने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए